Uncategorized
फूलबागान अग्रहरि समाज के द्वारा तारकेश्वर सेवा शिविर

सिंगूर -फूलबागान अग्रहरि समाज द्वारा तारकेश्वर सेवा शिविर का भव्य आयोजन

प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी फूलबागान अग्रहरि समाज द्वारा सिंगूर में तारकेश्वर सेवा शिविर का विशाल एवं भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बंगाल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अग्रहरि समाज के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, मातृशक्ति सहित समाज के सभी वर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत अग्रसेन महाराज की पूजा अर्चना से हुआ।
अखिल भारतीय अग्रहरि समाज के वरिष्ठ संरक्षक आदरणीय श्री शिवकुमार अग्रहरि जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उपस्थित सम्माननीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अंगवस्त्र तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की कुछ अनमोल स्मृतियाँ समूह में साझा की जा रही हैं।


