Uncategorized
आपकी एक छोटी गलती से सभी की जान जा सकती थी

बिहार के समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में तीन महिलाएं दो बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी अचानक ट्रेन आ गई जान बचाने के लिए सभी मलहरा (प्लेटफार्म और ट्रैक के बीच बनी जगह ) में सिमटकर बैठ गईं।
एक मां ने अपने दोनों बच्चों को अपनी छाती से लगाकर सुरक्षित रखा। ट्रेन गुजरने के बाद सभी लोग बाहर निकल आए। घटना में एक महिला को चोटें भी आईं, लेकिन महिलाएं और बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद लोग मां की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। वहीं रेलवे ट्रैक पार करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।



